पश्चिम सिंहभूम टेंट डेकोरेटर वेल्फेयर एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, अध्यक्ष बने संजय-महासचिव रितेश

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम टेंट डेकोरेटर वेल्फेयर एसोसिएशन झारखंड चाईबासा के वार्षिक बैठक का आयोजन आज अध्यक्ष तारा शंकर दत्ता और महासचिव नारायण पाडिया के देख देख में संपन्न हुई. रविन्द्र भवन चाईबासा में नए जिला कमेटी सत्र 2022 से 2024 के लिए आयोजित की गई है. इस चुनावी बैठक में सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष और रेलवे डी आर यू सी सी सदस्य प्रभाकर मंडल महासचिव शुभाशीष दास उपस्थित थे. बैठक में संगठन के हित के लिए दर का निर्धारण और विभिन्न मुद्दों के साथ साथ संगठन में और नया सदस्य को शामिल करने पर सहमति बनी. नये सत्र के लिए सर्व सहमति से विभिन्न पदों के लिए चुनाव किया गया. नई कमेटी अपने अनुसार अन्य कार्य समिति के नाम की घोषणा अगली बैठक में करेगी.

चुने गए पदाधिकारी के नाम :-

संरक्षक विकाश चन्द्र मिश्र, अध्यक्ष संजय कुमार, वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, महासचिव रितेश कुमार और कोषाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल को मनोनीत किया गया.
इस बैठक में तारा शंकर दत्ता, विकाश चन्द्र मिश्र, नारायण पाडिया, रितेश कुमार, संजय शर्मा, गौरव कुमार, चंदन सीट, राहुल कुमार पोद्दार, संजय कुमार, अजय प्रसाद, अंकित प्रसाद, आयुष प्रसाद, सौरभ वर्मा, शंकर पान उज्वल दास सन्नी कुमार,घसिया सिरका, पोरस पन्जा, सहदेव दास, राहुल साव, मंजीत हांसदा, मुन्ना फ्लावर एवम अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *