कांड्रा ग्लास फैक्ट्री के पास पहुंचा जंगली हाथी, डरे सहमे लोग

Seraikela: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत एसकेजी ग्लास फैक्ट्री के पास जंगली हाथी को भटकते बीते रात देखा गया है. घनी आबादी वाले क्षेत्र में हाथी के पहुंचने से लोगों डरे सहमे थे.

मंगलवार सुबह कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुरुडीह और डुमरा पंचायत के पास हाथी को भटकते देखा गया था। वही रात होते-होते नीलांचल कंपनी के पास ग्रामीणों ने हाथी को विचरण करते देखा. झुंड से बिछड़ कर हाथी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी जा पहुंचा. जहां वह कांड्रा थाना से सटे बड़ा तालाब, बाजार ,स्टेशन के बाद एसकेजी ग्लास फैक्ट्री तक पहुंच गया। इधर रात में हाथी के विचरण करने से लोग डरे दिखे। हालांकि भटके हाथी द्वारा किसी प्रकार की कोई जान माल की क्षति नहीं की गई है। बावजूद इसके लोगों में भय है. कांड्रा के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हाथी के भटकने संबंधित कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान