कांड्रा जंगल में मिला महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी

SARAIKELA: कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा- चौका मार्ग स्थित लखना सिंह घाटी के पास जंगल से एक महिला का शव मंगलवार सुबह मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

कांड्रा लखना सिंह घाटी के पास स्थित जंगल मे पेड़ से लटके महिला के शव को सुबह-सुबह सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने सबसे पहले पेड़ से लटके शव को देखा। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैली गयी।घटना की जानकारी फौरन स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची कांड्रा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गई है। इधर शव की पहचान की जा रही है। इधर बताया जा रहा है कि मातकडीह से एक महिला विगत 1 माह पूर्व लापता थी। जिसके बाद परिजनों को भी पुलिस द्वारा शिनाख्त के लिए बुलाया गया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम