चाईबासा : बी.एड. बहुउद्देशीय भवन में “पाठ्यक्रम में भाषा के अंतर्गत बहुभाषीय संदर्भ” विषय पर कार्यशाला आयोजित

Chaibasa (चाईबासा), 6 दिसंबर 2025: बी.एड. विभाग के बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को “पाठ्यक्रम में भाषा के अंतर्गत बहुभाषीय संदर्भ” विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. प्रीति वाला सिंहा द्वारा की गई।

Chaibasa एस० आर० रूंगटा ग्रुप द्वारा नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राइटर्स एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष श्री जवाहरलाल बाँकीरा रहे, जिन्होंने बहुभाषिकता, मातृभाषा के महत्व तथा शिक्षा में भाषा के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि “संस्कार की भाषा मातृभाषा होती है, व्यवहार की भाषा हिंदी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रगति के लिए अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है।” शिक्षण पेशे में भाषा पर मजबूत पकड़ को विद्यार्थियों के विकास के लिए अनिवार्य बताया।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सारंडा जंगल की प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित एक प्रभावशाली हिंदी कविता भी प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित छात्राओं द्वारा सराहा गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बी.एड. विभागाध्यक्ष मोहम्मद करीम हाशमी के स्वागत भाषण से हुई। कार्यशाला के समापन पर प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने सक्रियता से भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. ओनिमा मानकी, प्रो. शीला समद, प्रो. प्रीति देवगम, प्रो. सितेंद्र रंजन सिंह, प्रो. धनंजय कुमार, सहित बी.एड. प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं उपस्थित रहीं।

http://Chaibasa एस० आर० रूंगटा ग्रुप द्वारा नगरपालिका बंगला मध्य विद्यालय में स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न