चाईबासा में 12 घंटे का कराटे समर कैंप सफलतापूर्वक संपन्न, 120 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Chaibasa (चाईबासा) : जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड (JKAI) के तत्वावधान में एक दिवसीय 12 घंटे का कराटे समर कैंप का आयोजन संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कैंप सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया।

झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप संपन्न, चाईबासा के कराटे खिलाड़ियों ने 31 पदकों पर जमाया कब्जा

जेकेएआई झारखंड की चाईबासा शाखा द्वारा आयोजित इस विशेष समर कैंप में पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले के पंजीकृत कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। कैंप में व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक के लगभग 120 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

समर कैंप के दौरान प्रतिभागियों को कराटे की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें किहोन (बेसिक तकनीक), काता, कुमीते, सेल्फ डिफेंस, बॉडी फिटनेस, ननचाकू प्रशिक्षण, कंसंट्रेशन गेम्स सहित कई उपयोगी गतिविधियां आयोजित की गईं। खिलाड़ियों के कौशल विकास और उत्साहवर्धन के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, आत्मरक्षा कौशल, अनुशासन एवं आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिला। आयोजन को सफल बनाने में प्रशिक्षकों और वरिष्ठ कराटे खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर सेंसाई पंकज कुमार सिंह, सेंसाई निरंजन कुमार दास, सेंसाई मानसिंह बांनरा, सेंसाई देवाशीष प्रसाद खनंडाईत, सेंपाई सरस्वती तीयू, सेंपाई अंशु विश्वकर्मा, सेंपाई आयुष सरदार एवं सेंपाई अथर्व भगत ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

http://गुवाहाटी में होने वाली जेकेएआई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के 27 कराटेकार लेंगे भाग

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’