सरायकेला : बंद घर में फंदे से झूलती मिली 25 वर्षीय युवती, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

सरायकेला के RIT थाना क्षेत्र

सरायकेला: जिले के आरआईटी (RIT) थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर 11 से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 25 वर्षीय एक कामकाजी युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान कृष्णा मिश्रा की पुत्री नेहा मिश्रा के रूप में हुई है। नेहा गम्हरिया के बीको मोड़ स्थित ASL एंटरप्राइजेज में कार्यरत थी।

सरायकेला: जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या से गांव में सनसनी

जानकारी के अनुसार, नेहा पिछले 10 दिनों से घर में अकेली रह रही थी। उसके माता-पिता एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए थे। रविवार को जब पड़ोसियों ने काफी देर तक घर का दरवाजा बंद पाया और कोई हलचल महसूस नहीं की, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दी।

​अस्पताल में मृत घोषित:

पुलिस की मौजूदगी में जब घर के भीतर प्रवेश किया गया, तो नेहा का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। आनन-फानन में उसे उतारकर जमशेदपुर स्थित एमजीएम (MGM) अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

​परिजनों में कोहराम:

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने गांव में रह रहे माता-पिता को सूचित किया, जिसके बाद वे वहां से रवाना हो चुके हैं। युवती द्वारा उठाए गए इस कदम से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और शव को शीत गृह में रखा गया है।

http://सरायकेला: कांड्रा के डुरांग में छात्र ने की आत्महत्या, चाय पीने के बाद कमरे में लगाया फंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *