गम्हरिया थाना के सामने 407 ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल, 407 ज़ब्त

Gamhariya: गम्हरिया थाना के सामने बुधवार दोपहर मुख्य सड़क पर तेज गति से आ रहे मालवाहक 407 की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे पुलिस द्वारा फौरन इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया.
घटनाक्रम के अनुसार गम्हरिया थाना के सामने मालवाहक 407 तेज गति में था .जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार (JHO5Y 2795) घायल हो गया. तेज गति होने के कारण बाइक सवार को कुछ दूर तक 407 ने घसीटा जिससे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद फौरन पुलिस ने  बाइक सवार को एंबुलेंस से इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया. वहीं पुलिस ने मालवाहक 407 को जब्त कर और आगे मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *