राजनगर के हेंसल में कैश वैन के चपेट में आकर किशोरी गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में भर्ती, वैन चालक पकड़ाया

Saraikela: हाता – चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर हेंसल स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप हाता की ओर से आ रही कैश वैन के चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोरी रूनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना करीब दोपहर साढ़े बारह बजे की है। स्थानीय लोगों ने घायल किशोरी को इलाज के लिए तत्काल जमशेदपुर टीएमएच भेज दिया।
घायल किशोरी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टाटा की ओर से आ रही कैश वैन राजनगर स्थित केनरा बैंक और भुरकुली में कैश डिलीवरी करने जा रही थी। इसी दौरान हेंसल बजरंगबली मंदिर के पास दुर्घटना घटी। घटना के बाद कैश वैन राजनगर स्थित केनरा बैंक में कैश डिलीवरी किया। जिसके बाद पुलिस ने वाहन जब्त कर थाना ले आई। वहीं चालक को भी पकड़ा गया। चालक के अनुसार हेंसल में एक बस सामने खड़ी थी। जिससे उधर से अचानक बच्ची निकली और वाहन से टकरा गई। वहीं पुलिस मामले को लेकर में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि किशोरी राजनगर हेंसल में अपने मामा घर में ही बचपन से रह रही है। उनका पिता का देहांत हो चुका है और वह अपनी मां मंजूरी राणा के साथ मामा  के यहां रहते हैं। मूलता वे उड़ीसा जसीपुर के रहने वाले हैं। उसका परिवार काफी करीब है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत