कांड्रा:आजाद बस्ती मां काली मंदिर में चोरों ने चुराए लाखों के आभूषण

सरायकेला: कांड्रा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। जहां कुछ दिन पूर्व एक ही रात चोरों ने 3 घरों को निशाना बना कर लाखों रुपए की संपत्ति पर हाथ फेरा था। वही चोरों ने कांड्रा आजाद बस्ती स्थित माता काली के मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देकर साहस का परिचय देते हुए मां काली को भी नहीं बख्शा चोरों ने माता की मंदिर का ताला तोड़कर मां काली की साज-सज्जा के लिए लगाए गए लाखों रुपया के सिंगार की चोरी कर ली।
स्थानीय लोगों के अनुसार जब सुबह मंदिर में लोग पूजा अर्चना करने गए तो पाया कि मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और माता पर चढ़ाए गए जेवर नदारद थे। देखते ही देखते खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग माता के मंदिर के आगे जमा होने लगे . मां काली के मंदिर में चोरी की शिकायत कांड्रा थाने में की गई है वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत