कांड्रा में समाजसेवी हेमेंद्र महतो की पुण्यतिथि पर  में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

गम्हरिया: कांड्रा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी स्व0 हेमेंद्र महतो की पुण्यतिथि पर कांड्रा स्थित एसकेजी मैदान में दो दिवसीय इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार से आयोजन प्रारंभ हुआ।
टूर्नामेंट का का उद्घाटन पूर्व ज़िप सदस्य सुधीर चंद्र महतो, कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा, पूर्व उप प्रमुख मनोज महतो, रावण दहन कमेटी के अध्यक्ष लाल बाबू महतो, समाजसेवी राम महतो आदि ने संयुक्त रूप से स्व0 हेमेंद्र महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।  तत्पश्चात सदस्यों द्वारा एक मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीम के प्रतिभागियों ने भाग लिया है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। इसके आयोजन में ग्राम प्रधान तीलोपदा विनय महतो, समाजसेवी विजय महतो, हरे कृष्ण मालवीय, प्रदीप दीक्षित, आकाश महतो, डॉक्टर महतो, विशाल महतो, सुमित महतो, रमेश राव, संजीत महतो, आकाश महतो, के0 दुर्गा राव आदि सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *