आदित्यपुर: चोरों का दुस्साहस, थाना से सटे पीएचडी कार्यालय के स्टोर रूम में दीवार तोड़ दोबारा की चोरी

Adityapur: आदित्यपुर थाना के ठीक सामने स्थित पीएचइडी कार्यालय के स्टोर रूम को चोरों ने दोबारा अपना निशाना बनाया है. बीती रात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए स्टोर रूम के दीवार को तोड़ स्टोर में रखें सामानों की चोरी की है.
कुछ दिन पूर्व भी चोरों ने जमशेदपुर डिवीजन अंतर्गत इसी स्टोर रूम से लाखों रुपए के पाइप आदि की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. मामले पर तत्परता नहीं दिखाए जाने के बाद दोबारा चोरों ने स्टोर रूम के दीवार में सेंधमार करते हुए स्टोर में रखे जीआई पाइप, हैंड पंप सेट के उपकरण, कनेक्टिंग रॉड आदि को चुरा लिया है. चोरों का हौसला इतना बड़ा है कि स्टोर रूम में रखे पुराने सरकारी बाइक की भी लगातार कटिंग की जा रही है. अधिकारियों की अनदेखी नतीजा है कि यहां वर्षों से रखें सामानों की चोरी होती जा रही है. लेकिन सजगता नहीं दिखाने का नतीजा है कि चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है. क़यास लगाए जा रहे हैं कि ब्राउन शुगर का सेवन करने वाले चोरों द्वारा यहां लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है. इस घटना पर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया है कि मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं प्राप्त हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *