गम्हरिया: सीतारामपुर डैम के पास बाइक से गिरकर महिला घायल ,पहुंचाया गया अस्पताल

Gamhariya: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर के लुपुंगडीह गांव में शनिवार दोपहर सीतारामपुर डैम के पास बाइक से गिरकर महिला मैना देवी घायल हो गयी. जिन्हें तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया.
बताया जाता है कि नारायणपुर पंचायत अंतर्गत घाघी की रहने वाली मैना देवी बाइक पर सवार होकर जा रही थी. इस बीच उदयपुर लुपुंगडीह में बाइक से गिरकर घायल हो गई. घटना की सूचना पाकर आजसू एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा, समाजसेवी मंगल माझी ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को सरायकेला सदर अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया. जहां महिला का इलाज किया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *