Adityapur: सपड़ा दोमुहानी तट पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जनसैलाब ,स्वर्गीय जनक मंडल की स्मृति में भोजन और वस्त्र का हुआ वितरण, VIDEO NEWS

आदित्यपुर:  सपड़ा- दोमुहानी नदी तट पर मकर सक्रांति और झारखंड के लोकप्रिय टुसू पर्व को लेकर नदी में स्नान करने लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. रविवार सुबह से लेकर शाम तक बड़ी संख्या में लोग सपड़ा दोमुहानी नदी तट पहुंचे और दान पुण्य किया।
प्रियंका मंडल, आयोजक
दोमुहानी नदी तट पर इस वर्ष भी समाजसेवी स्वर्गीय जनक मंडल की स्मृति में हजारों लोगों के बीच वस्त्र और भोग का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय जनक मंडल की सुपुत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रियंका मंडल की देखरेख में आयोजित किया गया। जिसे सफल बनाने स्वर्गीय जनक मंडल की धर्मपत्नी जमुना मंडल का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर नदी तट पर पहुंचे जरूरतमंद लोगों के बीच धोती साड़ी और कंबल बांटे गए. साथ ही तैयार खीर खिचड़ी का भोग भी श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया
1979 से हो रहा कार्यक्रम का आयोजन
प्रियंका मंडल ने बताया कि 1979 में पिता स्वर्गीय जनक मंडल द्वारा टुसू और मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर वस्त्र और भोजन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई जो प्रति वर्ष आयोजित होता है।इन्होंने बताया कि सपड़ा -दोमुहानी नदी तट पर आदित्यपुर- गम्हरिया समेत आसपास से हजारों की संख्या में लोग प्रतिवर्ष पहुंचते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से दीपक मंडल, रीता मंडल, सुमिरन आचार्य जी, अविनाश खंडेलवाल, सत्यनारायण खंडेलवाल, अखिल तिवारी ,साकेत पांडे ,रोहित मंडल ,श्रीधर मंडल का विशेष योगदान रहा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *