सरायकेला: अपराधिक घटना की फिराक में फरार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Saraikela: सरायकेला पुलिस को अपराधिक घटना में शामिल फरार चल रहे अपराधी संजय सरकार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. फरार अपराधी संजय सरकार ने चढ़री बॉर्डर के पास अपराध कर्मी कलीम खान गोली चलाई थी।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि सरायकेला पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की अपराधिक कांड में फरार चल रहा अपराधी संजय सरकार सरायकेला थाना क्षेत्र में अपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है। जिसके बाद पुलिस द्वारा एंटी करंट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें काले रंग की बिना नंबर प्लेट के अपाचे बाइक पर सवार अपराध कर्मी संजय सरकार को धर दबोचा गया ।जबकि मोटरसाइकिल चला रहा है अपराधी कादिर मोमिन बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर गिरफ्तार अपराधी संजय सरकार के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि अपराधी संजय सरकार और फरार अपराधी कादिर ने 22 जून को कलीम खान पर चडरी बॉर्डर के पास गोली मारी थी। जिसमें वह घायल हो गया था। जिसके बाद कांड संख्या 79/22 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों ही अपराधी गोली कांड में शामिल थे। वही फरार अपराधी कादिर मोमिन के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत