सरायकेला: विधानसभा आवास समिति की बैठक परिसदन में सभापति की गैरमौजूदगी में बैठक आयोजित

सरायकेला: सरायकेला परिसदन में बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड विधान सभा आवास समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभापति ग्लेन जोसफ गॉलस्टेन समेत अधिकांश सदस्यगण गैर मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सदस्य चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव द्वारा की गई।
बैठक में लंबित आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए समय से पूर्ण किए जाने पर किए जाने पर विमर्श किया गया. बैठक में आमंत्रित सदस्य के रूप में खरसावां विधायक दशरथ गगराई भी उपस्थित रहे। घंटो चले इस बैठक में कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे. अति आवश्यक बैठक उपरांत कल योजनाओं का स्थल निरीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा बैठक में विभागीय अधिकारियों में प्रमुख रूप से डीडीसी प्रवीण गागराई, परियोजना निदेशक संदीप दोराईबुरु, आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, डीएफओ आदित्य रंजन समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *