DIG action: सरायकेला: कोल्हान डीआईजी ने  गम्हरिया थाना प्रभारी को हटाया, 4 इंस्पेक्टर जिले से होंगे विरमित

सरायकेला: कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार को प्रभार से हटा दिया है. उन्हें मुसाबनी पुलिस केंद्र में भेजा गया है. कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बीते दिनों 27 जनवरी को गम्हरिया थाना निरीक्षण के दौरान गम्हरिया थाना माल खाना जिम्मा समेत अन्य त्रुटि पाए जाने पर यह कार्रवाई की है।

कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने बताया कि गम्हरिया थाना निरीक्षण के दौरान इन्होंने कई विसंगतियों को पाया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डीआईजी ने बताया कि सरायकेला जिले में पदस्थापित 4 इंस्पेक्टर को भी ट्रेनिंग के लिए जिले से विरमित किया जाएगा। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व ट्रैफिक थाना प्रभारी सुषमा कुमारी, कांड्रा थाना प्रभारी राजेंद्र महतो, सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर राम अनूप महतो और इंस्पेक्टर श्रीनिवास सिंह शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *