Adityapur police failed: आदित्यपुर में चोरी- छिनतई मामलो पर डीआईजी ने एसडीपीओ को कैंप करने का दिया निर्देश

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार बढ़े चोरी- छीनतई और आपराधिक मामलों पर रोक लगाने डीआईजी अजय लिंडा ने गंभीरता दिखाई है। स्थानीय पुलिस द्वारा विफल होने पर डीआईजी ने एसडीपीओ को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कैंप करने का निर्देश दिया है। ताकि बढ़े अपराधिक मामलों पर रोक लगाई जा सके।

आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घर- दुकानों में चोरी ,मोबाइल छीनतई, मोटरसाइकिल चोरी के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के उद्देश्य से डीआईजी ने सरायकेला एसडीपीओ को निर्देशित किया है कि वे आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कैंप करते हुए आपराधिक गिरोहो को रोके। डीआईजी ने बताया कि अपराधिक घटनाओं में शामिल गिरोह के उद्भेदन को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। जिससे अपराधिक घटनाएं रुके। इन्होंने बताया कि गिरोह डिटेक्शन होने पर ही इन घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *