Seraikela Tejaswini Project Conference: सरायकेला बिरसा मुंडा स्टेडियम में तेजस्विनी परियोजना सम्मेलन में पहुंची मंत्री जोबा मांझी, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला जिले के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यशाला सम्मेलन का आयोजन VIDEO

Saraikela : बिरसा मुंडा स्टेडियम में गुरुवार को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा तेजस्विनी परियोजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सह सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी ने सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मंत्री जोबा मांझी के अलावा महिला बाल विकास एवं सुरक्षा विभाग के सचिव कृपानंद झा, परियोजना निदेशक छवि रंजन ,संयुक्त सचिव अर्चना मेहता, पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त विजय जाधव, सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश समेत अन्य लोग शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें :- Saraikela News: विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए मंत्री चंपई सोरेन, पेयजल- बिजली और नगर निगम योजनाओं की हुई समीक्षा

 कार्यक्रम संबोधित करती मंत्री जोबा मांझी :- मंत्री जोबा मांझी  का कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. इस मौके पर मंत्री ने परियोजना के तहत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम जिला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में तेजस्विनी परियोजना से जुड़े किए जा रहे कार्यों की जानकारियां भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दोनों जिले से परियोजना से आच्छादित किशोरियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारियां प्रदान की गई। सम्मेलन में सरकारी पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, सरायकेला ज़िप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपाध्यक्ष मधुश्री महतो भी शामिल रही।

14 से 24 वर्ष के किशोरियों को परियोजना से जोड़ का दिलाना है लाभ :- झारखंड सरकार के तेजस्विनी परियोजना के तहत 14 से 24 वर्ष की किशोरियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड में परियोजना संचालित है ।परियोजना के तहत किशोरियों को स्कूली शिक्षा प्रदान करने से लेकर तकनीकी कौशल शिक्षा तक प्रदान किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। वर्तमान में यह योजना झारखंड के 17 जिलों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *