Adityapur Displaced fast unto death: चांडिल डैम के विस्थापितो का आमरण अनशन आदित्यपुर प्रशासक कार्यालय पर शुरू 

Adityapur: चांडिल डैम के विस्थापित गोविंदपुर निवासी 70 वर्षीय मनोहर महतो डैम की वजह से डूबे घर, खेत, खलिहान के मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार शाम से स्वर्णरेखा प्रशासक कार्यालय आदित्यपुर के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बैठ गए हैं. उनके समर्थन में दो दर्जन से ज्यादा विस्थापित भी आंशिक व पूर्ण विस्थापन की वजह से मुआवजे की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर आए हैं.

इन  अनशनकरियो का नैतिक समर्थन करने के लिए पूर्व आजसू नेता खगेन महतो भी धरना पर पहुँचे विस्थापितों की समस्याओं की जानकारी देते हुए खगेन महतो ने कहा कि ये सभी विस्थापित डैम निर्माण की वजह से वर्षों से विस्थापन का दर्द सह रहे हैं. इनलोगों ने काफी दिनों तक विभाग के अपर निदेशक से लेकर प्रशासक तक से गुहार लगाकर थक चुके हैं लेकिन इनकी समस्याओं पर विचार नहीं होने से आज से ये सभी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. इनलोगों से यह ठान कर धरना शुरू किया है कि जबतक इनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है ये लोग यहीं डटे रहेंगे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *