illicit liquor: राजनगर पुलिस को सफलता, शराब का अवैध धंधेबाज बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार

सरायकेला: जिले के राजनगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है पुलिस ने होली से ठीक एक दिन पूर्व शराब के एक अवैध धंधेबाज को शराब के खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना क्षेत्र अंतर्गत राजड़ गांव में कुछ लोग स्कॉर्पियो गाड़ी में लदे अवैध शराब की खेप को उतार कर अपने घर में जमा कर रहे हैं. इसे गुप्त सूचना के आधार पर राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देश के बाद कार्रवाई करते हुए छापामारी की गई ,जहां पुलिस दल ने अवैध शराब धंधेबाज सिकंदर कुंभकार उर्फ सिकेन को 288 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया. मौके से पुलिस बल को आता देख तीन आरोपी फरार हो गए .जिनके गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापामारी अभियान चला रही है. मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया है कि दो अलग-अलग विदेशी ब्रांड के कुल 288 बोतल शराब को पुलिस ने इस कार्रवाई में जब्त किया है. इसके अलावा पुलिस ने छापामारी में शराब धुलाई में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी, एक एक्टिवा स्कूटी और पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद किया है .पुलिस द्वारा गठित किए गए छापेमारी दल में थाना प्रभारी के अलावा सब इंस्पेक्टर रोशन कच्छप, एसआई शिव कुमार पासवान समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत