fire in daal bhat center:आदित्यपुर थाना के पीछे मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में लगी आग ,टला बड़ा हादसा

आदित्यपुर: थाना से सटे बिजली ऑफिस के बगल स्थित मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में होली की रात अचानक आग लग गई. आग लगने से दाल -भात के अंदर पूरी तरह जलकर राख हो गया. इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना से सटे बिजली ऑफिस गेट पर स्थित झोपड़ीनुमा मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र में अज्ञात कारणों से आग लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण किया. इसके बाद कुछ ही देर में केंद्र पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया. घनी आबादी के बीच होने के चलते यहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बाद में आदित्यपुर पुलिस द्वारा फौरन अग्निशमन दल को बुलाया गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन दल के साथ मिलकर आग पर काबू पाया. बिजली ऑफिस और पास के अलकतरा ड्राम बस्ती होने के चलते समय से आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। इधर घटना की जानकारी होने पर स्थानीय वार्ड पार्षद वीरेंद्र गुप्ता और टीएमसी नेता बाबू ताती भी मौके पर पहुंचे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत