Death in Rajnagar: साइकिल सवार दंपति को स्कूटी ने मारी टक्कर, पति की मौत,पत्नी बच्चा घायल

सरायकेला: ज़िले के राजनगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज में बुधवार की शाम लगभग 7:30 बजे साइकिल सवार मदिराय पूर्ति(45) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई मृतक साइकिल पर सवार होकर अपने पत्नी और 3 वर्षीय बच्चे के साथ घर लौट रहा था.

घटनाक्रम के अनुसार मृतक मदिराय पूर्ति अपनी पत्नी और तीन वर्षीय बच्चे को लेकर राजनगर बाजार से अपने घर धुरिपदा  लौट रहा था इसी क्रम में एक स्कूटी ने जोर दार टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार दंपति और तीन वर्षिय बालक जख्मी हालत में सड़क पर पड़े रहे।वहीं स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।परन्तु देर होता देख अन्य वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।जहां ईलाज क्रम में मदिराय पूर्ति की मौत हो गई।वहीं राजनगर पुलिस ने स्कूटी चालक और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है।मृतक के शव को  गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *