Adityapur Urja Samvaad: ऊर्जा संवाद आयोजित कर ऑनलाइन विद्युत समस्याओं का हो रहा हल

सरायकेला: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा प्रदेश भर में विद्युत समस्याओं के निराकरण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. प्रतिमाह ऊर्जा मेला आयोजित कर विद्युत उपभोक्ताओं से जुड़े समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में अब ऊर्जा संवाद का आयोजन कर समस्याओं के शत प्रतिशत निराकरण का पहल किया जा रहा है।

विद्युत विभाग द्वारा ऊर्जा संवाद कार्यक्रम के तहत अब ऑनलाइन ज़ूम मीटिंग के माध्यम से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित कर उनके क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं को सूचीबद्ध किया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर प्राप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर एक्शन प्लान भी तैयार किया जा रहा है. ऊर्जा संवाद कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत विभाग आदित्यपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक रविवार को ऊर्जा संवाद जूम मीटिंग के तहत नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पार्षद ,जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित होगी .जिसमें प्रमुख रुप से जर्जर हो चले बिजली तारों को बदलने, क्षतिग्रस्त पोल को हटाने, जले ट्रांसफार्मर को बदलने, विद्युत ट्रांसफार्मर के रख-रखाव ,अंडर ग्राउंड केबलिंग से जुड़े समस्याओं को दूर किया जाएगा. इन्होंने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर विद्युत उपभोक्ता जनप्रतिनिधि या विभाग में संपर्क कर सकते हैं।
बकायेदारों को भेजा जा रहा नोटिस, होगा सर्टिफिकेट केस
विद्युत विभाग द्वारा आदित्यपुर क्षेत्र में लगातार बड़े बकायेदारों को सूचीबद्ध कर उन्हें नोटिस सुपुर्द किया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि अब तक 600 से भी अधिक लोगों को नोटिस भेजा जा चुका है. जिसके बाद जवाब नहीं देने या बकाया जमा नहीं करने की स्थिति में उनके विद्युत कनेक्शन को काटा जाएगा. इन्होंने बताया कि बड़े बकायेदारों की भी सूची तैयार हो रही है जिन पर सर्टिफिकेट केस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *