Saraikella excise action: रामनवमी को लेकर आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार

सरायकेला:उत्पाद विभाग द्वारा राजनगर थाना क्षेत्र के बलरामपुर व जोजोगोडा में छापामारीकरते हुए अवैध देशी शराब बेचते हुए दो लोगोंको गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में बंगरू टुडु व मोतीलाल मंडल शामिल हैं.
इस संबंध मे जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया कि  गुप्त सूचना मिलीकी  राजनगर थाना क्षेत्र मे अवैध शराब का कारोबार फल फुल रहा है, सुचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापामारी करते हुए शराब बिक्री करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया साथ ही उसके पास से 27 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है. निरीक्षक सिन्हा ने बताया की अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. खासकर रामनवमी को देखते हुए लगातार अभियान चलाया जाएगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *