झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन कोर कमिटी की बैठक परिषदन चाईबासा में संपन्न

Chaibasa :- चाईबासा परिषदन में रविवार संध्या प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योति की अध्यक्षता में झारखण्ड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (JJWA) की बैठक सम्पन्न हुई. कोर कमिटी की बैठक में एकल केंद्रीय संचालन समिति पर चर्चा की गई. वही अब तक आयोजित कार्यक्रमो की समीक्षा के साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा के गॉलब्लैडर ऑपरेशन के पश्चात उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई.

इसे भी पढ़ें:- झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन(JJWA) चक्रधरपुर में की बैठक, पत्रकार हित में राज्य सरकार को सुझाव पत्र देने पर बनी सहमति

झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित पत्रकार
झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित पत्रकार

आयोजित बैठक में यह भी निर्णय लिया गया अब तक जो सदस्य सक्रीय रूप से एसोशिएशन के कार्यक्रमो में भागिरदार बने है. उन्हें महत्वपूर्ण पद दिया जाये, इसकी सूची तैयार करने के लिये प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया गया. जे जे डब्लू ए के विकास और विस्तार के लिये वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह के विचारों को अंगीकृत भी किया गया. कोर कमिटी की बैठक में आज प्रदेश अध्यक्ष के अलावे महासचिव सुनील पांडे, उपाध्यक्ष मधुरेश वाजपेयी, प्रदेश सचिव राकेश मिश्रा, कमलेश कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा ने भाग लिया.

इसे भी पढ़ें:- http://Seraikela Chhau Festival: राजकीय चैत्र पर्व- छऊ महोत्सव का आयोजन 11 अप्रैल से ,भैरव पूजा घट पाठ परंपरा से अनुष्ठान शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *