घर में लगी आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक – thenews24live

Chaibasa :- मंझारी थाना क्षेत्र के तेन्तेड़ा पंचायत के चिमीसाई गांव में शांति सिरका पति बहदुला सिरका के मकान में आग लगने से घर में रखे कपड़े, चावल, धान, बर्तन, नगदी सहित सारे सामान जलकर राख हो गए.

इसे भी पढ़ें :- सोनुआ बाजार में मध्य रात्रि लगी आग, तीन दुकान जलकर हुए खाक

घर में लगी आग की जानकारी के बाद बचाव के लिए जाते ग्रामीण
घर में लगी आग की जानकारी के बाद बचाव के लिए जाते ग्रामीण

जानकारी के अनुसार दोपहर में घर के सारे सदस्य बगान में काम करने के बाद घर पर आराम कर रहे थे. अचानक घर में आग लगने की जानकारी हुई, इसके बाद सारे सदस्य घर से भागकर जान बचाई. लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ताँतनगर से मोबाइल पर संपर्क किया गया, लेकिन उनके द्वारा मोबाइल रिसीव नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें:- http://केंद्र सरकार जेपीसी का गठन कर अडानी मामले की जांच कराएं – कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *