नक्सलियों ने पोस्टर जारी कर ग्रामीणों से जंगल में ना जाने की अपील की, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

नक्सलियों के द्वारा जारी पोस्टर

चाईबासा : प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के दक्षिण जोनल कमेटी ने दो पोस्टर जारी किया है. नक्सलियों के द्वारा जारी पोस्टर में पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं.

इसे भी पढ़ें :- नक्सलियों ने पुलिस जावनों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे 71 किलो के 4 प्रेशर IED, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

जारी किए गए पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने कहा है कि कोल्हान वन क्षेत्र में जारी बर्बर पुलिसिया दमन अभियान के प्रतिरोध हेतु पुलिस आने-जाने वाले रोड में, जंगल-पहाड़ों पर, जंगल जाने वाले फोरेस्ट रोड, पगडंडियों ( पैदल रास्तों) पर और झाड़ियों में जहां-तहां अनियंत्रित माइन (बम) या बुबी ट्रैप (पागल जाल) बिछाया हुआ है. अतः आप ग्रामीणों, लकड़हारों, केन्दु पत्ती तोड़ने वालों और चरवाहों से अपील है कि जंगल पहाड़ों पर ना जाएं. इस आदेश का अक्षरशः पालन करें. इस आदेश का उल्लंघन कर जंगल-पहाड़ जाने से बुबी ट्रैप की चपेट में आकर क्षणभर में जान जा सकती है या बुरी तरह से घायल हो सकते हैं.
इसका जिम्मेवार आप खुद, सरकार व विधि कुमार विरदी, अजय लिण्डा, आशुतोष शेखर होंगे, पीएलजीए व भाकपा (माओवादी) नहीं.

नक्सलियों के द्वारा जारी पोस्टर
नक्सलियों के द्वारा जारी पोस्टर

वंही दूसरे पोस्टर में नक्सलियों ने कहा है कि 27 मई, 2023 से ग्राम तुम्बाहाका और ग्राम मारादीरी में पुलिस आकर उक्त दोनों गांव की ग्रामीणों को कब्जा करके रखी है. जबकि पुलिस खुद को पहले से ही बुबीट्रैप तथा स्पाइक हॉल से घिरकर फसे हुए हैं. इस दौरान अपने-आप को बचाने के लिए ग्रामीणों को अपना ढाल बनाकर बुबीट्रैप व स्पाइक हॉल का शिकार बना रही है. साथ ही अपना कायरता को निर्लज्जता से छुपाकर हमारे ही ऊपर इसका सारे दरोमदार माड़ते रही है. अत: आप तमाम ग्रामीणों से अपील की जाती है कि पुलिस का मानव ढाल बनकर बुबीट्रैप और स्पाइक हॉल का शिकार ना बने. वरना इसका जिम्मेवार आप खुद सहित सरकार व विधि कुमार विरदी, अजय लिण्डा, आशुतोष शेखर होंगे, पीएलजीए व भाकपा (माओवादी) नहीं.

http://IED Bombs Recovered : पांचवे दिन भी पुलिस जावनों को मिली सफलता, 22 किलो के 6 आईईडी किया बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत