नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अभियान के दौरान मिला IED, किया गया नष्ट, जावनों ने कैंप लगाकर ग्रामीणों को कराया भोजन व चिकित्सा मुहैया

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही अभियान के दौरान सफलताएं भी मिल रही हैं. विगत कुछ दिनों से चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ, झारखण्ड जगुआर एवं कोबरा द्वारा संयुक्त अभियान घोर नक्सल प्रभावित एवं सुदूर क्षेत्र तुम्बाहाका एवं सरजोमबुरू में चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :- पुलिस जावनों की सतर्कता से बरामद हुए कई IED, बम निरोधक दस्ता ने किया नष्ट

ग्रामीणों को भोजन कराते जवान
ग्रामीणों को भोजन कराते जवान

इस कड़ी में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने सरजोमबुरू तक जाने का मार्ग जाँच कर उसमें नक्सलियों द्वारा लगाये गये IED एवं Spike Hole को सुरक्षापूर्वक विनिष्ट कर दिया गया. इसके बाद पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने सरजोमबुरू गाँव वालों को बैठाकर उनके साथ अपने भोजन का बंटवारा किया और उनसे बातचीत की. कुछ लोगों के बिमार होने की बात सामने आने पर वहाँ एक छोटे मेडिकल कैम्प लगाकर बिमारों की जॉच की गई. जिसमें दो छोटे बच्चे मलेरिया पीएफ से पीड़ित पाये गये. उन दोनों बच्चों को उनके अभिभावक के साथ कैम्प में चिकित्सा मुहैया कराया गया.

नक्सलियों के द्वारा तुम्बाहाका सरजोमबुरू मार्ग को पेड़ काटकर और पुलिया को तोड़कर अवरूद्ध कर दिया गया था. जिसे सुरक्षा बलो ने ठीक कर ग्रामीणों के आने-जाने लायक बना दिया गया.

http://विद्यायक-सांसद व जनप्रतिनिधियों को सिर्फ गाँव का फूटबॉल मैच में अतिथि न बनाए, जब चुनाव आता है तो उसमें हड़ियाँ और दारू का पैसा न माँगे – गब्बर सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur आदित्यपुर में न्यू हाउसिंग कॉलोनी सेक्टर 7 शिवकाली मंदिर परिसर में स्थापित होगा भव्य शिव मंदिर, तैयारियां शुरू, अगले दो वर्षों में मां काली के साथ भगवान शिव के भी दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु