ओबीसी समुदाय को तात्कालिक सांत्वना नहीं, दीर्घकालीन अधिकार चाहिए – राजाराम गुप्ता

Chaibasa :- मंत्री परिषद की हुई बैठक में झारखंड के 7 जिलों में ओबीसी समुदाय को ईडब्ल्यूएस में आरक्षण देने की तात्कालिक निर्णय लिया गया है. इस पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने बयान जारी कर कहा कि हमें सांत्वना नहीं पूर्ण अधिकार चाहिए. ओबीसी समुदाय को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण सरकार देने का कार्य करें. क्योंकि राज्य में अन्य जातियों को ईडब्ल्यूएस की उनकी जनसंख्या के बराबर आरक्षण का प्रावधान किया गया है. तो क्या ओबीसी समुदाय इस राज्य का निवासी नहीं है.

इसे भी पढ़ें : – ओबीसी समुदाय के हक अधिकार को दिलाने में सरकार विफल – राजा राम गुप्ता

इस केबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय से यह प्रतीत होता है कि राज्य सरकार अब ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के साथ विवाद उत्पन्न करने का कार्य कर रही है. सरकार को चाहिए कि इस पर अभिलंब समाधान करें. अन्यथा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा वृहद आंदोलन करेगी. पश्चिमी सिंहभूम सहित खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, लातेहार और दुमका के ओबीसी समुदाय के साथ अन्याय हो रहा है.

इसे भी पढ़ें :- http://नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में यूनिफार्म सिविल कोड पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur: आदित्यपुर में मृतक हिमांशु के परिजनों से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल, कहा पुलिस की मौजूदगी में हमला, झारखंड में चल रही अपराधियों की समानांतर सरकार: भाजपा