Adityapur mega blood donation camp: अखिल भारतीय ब्रह्महर्षी समाज के रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब ,जरूरतमंदों तक रक्त पहचाने का संकल्प: ठाकुर लाल बाबू सिंह

Adityapur:अखिल भारतीय ब्रह्महर्षी समाज सरायकेला -खरसावां जिला कमिटी का 13वां वार्षिक रक्तदान शिविर रविवार को आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में आयोजित हुआ ,जहां रक्त देने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा

इसे भी पढे :-Adityapur mega blood donation:अखिल भारतीय ब्रह्महर्षी समाज का महा रक्तदान शिविर 27 अगस्त को, मंत्री चम्पई सोरेन समेत डीसी, एसपी होंगे शामिल

रविवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में अखिल भारतीय ब्रह्माशी समाज सरायकेला जिला कमेटी के सदस्य समेत अन्य रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, रक्तदान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जहां रक्त देने लोग कतार में खड़े होकर रजिस्ट्रेशन करा रक्त देते दिखे ,कार्यक्रम में सरायकेला के अलावा जमशेदपुर जिला से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, रक्तदान शिविर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित विद्युत विभाग के महाप्रबंधक श्रवण कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर आयोजित रक्तदान शिविर का लाभ बड़ी संख्या में रक्त के जरूरतमंदों को प्राप्त होगा. वही समाज के अध्यक्ष ठाकुर लाल बाबू सिंह ने कहा कि ब्रह्महर्षी समाज सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती है, इसी दिशा में पहल करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है ,रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुधीर सिंह, अवधेश्वर ठाकुर, श्री राम ठाकुर, विमल सिंह, विनीत सिन्हा, सुनील सिंह, अशोक सिंह, प्रेम कुमार निर्मल, गणेश सिंह, राकेश कुमार, नागेश्वर शर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार मुन्ना, कृष्ण गोपाल पिंटू ,कमल नयन आदि का योगदान रहा।

इसे भी पढे :-

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *