Adityapur Mob Fight : लोगों ने युवक को मारपीट कर किया बुरी तरह घायल, लगाया चोरी का आरोप

Saraikela: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईमली चौक अन्नपूर्णा मंदिर के पास भीड़ का अमानवीय चेहरा देखने को मिला।

ये भी पढ़े: Saraikela student suicide: चोरी का मोबाइल खरीदने पर पुलिस के डर से 15 वर्षीय छात्र ने ट्रेन के आगे कुद कर दे दी जान

आदित्यपुर ईमली चौक अन्नपूर्णा मंदिर के पास गणेश पूजा पंडाल के पास सुबह- सुबह जमशेदपुर के एक युवक को वहां के स्थानीय लोगों द्वारा बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया. भीड़ में शामिल लोगों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर पिटाई की.भीड़ की पिटाई से युवक लहूलुहान हो गया, काफी देर बीतने के बाद आदित्यपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. इसके बाद आदित्यपुर पुलिस घायल युवक को पकड़ थाने ले आई ,जहां मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है. बताया जाता है कि गणेश पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने युवक पर चोरी का आरोप लगाया है।

बल्ब चोरी की घटना को युवक ने दिया था अंजाम:थाना प्रभारी

आदित्यपुर अन्नपूर्णा मंदिर के पास आयोजित हो रहे गणेश पूजा समिति मामले को लेकर आदित्यपुर थाना पहुंची हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी राजन कुमार द्वारा बताया गया है कि घायल युवक पर बल्ब चोरी का आरोप लगा था, जिसके बाद पब्लिक द्वारा युवक की पिटाई की गई है .फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि आदित्यपुर बस्ती से सटे मुस्लिम बस्ती और आसपास क्षेत्र में ब्राउन शुगर का कारोबार होता है घटना को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े: http://Adityapur Ganesh Puja:  पूजा- पाठ, धार्मिक आयोजन से समाज में आती है एकजुटता: अरविंद सिंह, आदित्यपुर में गणेश उत्सव की धूम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *