नशे में धुत मनचलों को छेड़खानी करना पड़ा महंगा, हुई जमकर पिटाई

Bokaro :- बोकारो जिले के गोमियां स्थित प्लस टू हाई स्कूल की लड़कियों के साथ नशे में धुत दो मनचले युवकों छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. छेडख़ानी करने वाले दोनों युवकों को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी.

इसे भी पढ़ें :- Saraikela Molestation Accused Arrested : पिस्तौल का भय दिखाकर छेड़खानी करते दो युवक चढ़े पुलिस के हत्थे

जानकारी अनुसार बोकारो जिले के गोमियां स्थित प्लस टू हाई स्कूल जा रही लड़कियों को नशे में धुत्त दो युवकों ने छेड़छाड़ करने लगे. यह देख कुछ अन्य लड़कियों ने दौड़कर इस बात की सूचना स्कूल प्रबंधन को दी. स्कूल प्रबंधन तुरंत स्कूल के बाहर आकर उन दोनो युवकों को पकड लिया. इस दौरान अगल-बगल के कुछ ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए और उन दोनों युवकों को पिटाई कर दी.

बताया जा रहा है कि दोनों युवक गोमिया के ही रहने वाले हैं. सूचना मिलते ही गोमियां थाना पुलिस सदल-बल मौके पर पहुंचकर दोनो युवकों को अपने साथ पकड़ कर थाने ले आई.
वही लड़कियों ने रोते हुए बताया कि स्कूल आते वक्त उक्त दोनो युवक बदतमीजी पर उतर आए और तरह-तरह की गंदी बातें करने लगे.


वही स्कूल प्रबंधन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों से कैसे यहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आएंगे. उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस संबंध में संज्ञान लेने का आग्रह किया है.

इसे भी पढ़ें :- दलित महिला के साथ यवक ने की छेड़खानी विरोध करने पर की मारपीट, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *