लेवी मांगने के आरोप में पलामू से टीपीसी नक्सली को गिरफ्तार कर लोहरदगा पुलिस ने भेजा जेल

Lohardaga : – लोहरदगा पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को पलामू से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एसपी हारिश बिन जमां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पेशरार थाना क्षेत्र में हाई लेवल ब्रिज निर्माण कर रहे प्राइवेट कंपनी राइट वे कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के संवेदक से दस लाख रुपए की लेवी मांगी गई थी यह लेवी प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के जोनल कमांडर प्रभात जी और विकास जी के कहने पर मांगी गई थीं। वही आवेदन मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की है। लोहरदगा एसपी के निर्देश पर पेशरार थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पेशरार थाना प्रभारी अख्तर अली के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपी नक्सली का मोबाइल ट्रेस कर पलामू से गिरफ्तार की गई।

टीपीसी नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव संवेदकों से लेवी मांगने का कार्य को अंजाम दिया करता था। आरोपी टीपीसी नक्सली कुलेश्वर कुमार यादव उर्फ डिटोल यादव को लोहरदगा पुलिस ने पलामू जिला के बिदरा पिपराटांड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही लेवी मांगने के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सीम को भी जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Adityapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदित्यपुर नगर निगम का आयोजन, अटल पार्क में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग कर लिया निरोग रहने का संकल्प