हेल्पिंग हैंड्स टीम ने गरीबों और जरूरतमंद के बीच दीया तेल मिठाई का किया वितरण

चक्रधरपुर :- हर घर में दीपावली के दीप जगमग हों. हर घर का अंधेरा दूर हो. इसी उद्देश्य से आज दिनांक 11 नवंबर 2023 दिन शनिवार को दीपावली के अवसर पर चक्रधरपुर शहर के #हेल्पिंगहैंड्ससमाजिक संस्था ने गरीबों और जरुरतमंदो के बीच दीया, तेल, मिठाई एवं चॉकलेट वितरण करते हुए दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दिये l

हेल्पिंग हैंड्स टीम के सदस्यों ने कहा दीपावली के मौके पर जरूरतमंदों के बीच जाने में आत्मीय सुख मिलता है. शहर के लोगों को भी इस मौके पर आसपास के बस्तियों के अंधेरों को दूर करने का प्रयास करना चाहिए. ताकि हर घर का अंधेरा दूर हो. हेल्पिंग हैंड्स टीम ने गैंगखोली, नागिन खोली, अकाउंट कॉलोनी, पोटका, प्रेम निवास, बाराखोली, पार्सल ऑफ के समीप एवं अन्य जगहों में जाकर दिया,तेल, मिठाई और चॉकलेट वितरण किया l

इस नेक कार्य में जय कुमार, हर्ष गागराई, दिनेश भांज, सुब्रतो मजूमदार, दीप्ती दास, शुभम दीवान, तनूजा देवी, विशाल मुखी का महत्पूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप