आचू के युवा मुखिया दामू बानरा का रिम्स में निधन

बारीजोल में कोल्हान भूमि बचाओ समिति ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा : कोल्हान भूमि बचाओ समिति के समर्थक तथा आचू पंचायत के युवा मुखिया दामू बानरा (34) का रिम्स रांची में शनिवार को निधन हो गया है। तत्पश्चात रविवार को उनके शव का उनके पैतृक गांव खूंटपानी प्रखंड के बारीजोल में आदिवासी हो रीति से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अर्थी को कंधा भी दिया।

इसे भी पढ़े :-

पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कोल्हान भूमि बचाओ समिति का धरना प्रदर्शन

दामू बानरा ने अपने पीछे पत्नी तथा सात वर्ष का एकलौता बेटा छोड़ गया। कोल्हान भूमि बचाओ समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां ने बताया कि दामू बानरा का रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे लीवर संबंधी व्याधि से पीड़ित थे। शनिवार सुबह उनकी मृत्यु हुई। हम सबलोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। दामू बानरा ने जमीन आंदोलन में समिति को काफी सहयोग किया। उनकी मृत्यु से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सावैयां, उपाध्यक्ष डीबर देवगम, कोषाध्यक्ष चाहत देवगम, सुखलाल सावैयां, एलिश बोदरा, भगवान देवगम, विशाल देवगम समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, सगे संबंधी तथा ग्रामीण मौजूद थे।

http://पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कोल्हान भूमि बचाओ समिति का धरना प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ