धनबाद : वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर गए सफाई कर्मी

Dhanbad : आउट सौर्सिंग कंपनी कमांडो सिक्योरिटी के अधीन एस एन एमएम सीएच में कार्यरत सफाई कर्मी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार से हड़ताल पर चले गए हैं. हड़ताल पर जाने से अस्पताल का साफ सफाई कार्य पूरी तरह से ठप है.

सफाई कर्मी किशन हाड़ी ने बताया कि आउट सौर्सिंग कंपनी का पदाधिकारी तरुण बाबू ने दिवाली छठ से पहले बोनस देने कि हामी भरी थी, जबकि दिवाली छठ और दुर्गापूजा बीत जाने के बाद भी बोनस नही मिला. इस बीच उनसे मौखिक में आश्वासन मिला था कि 30 रू प्रतिदिन के दर से वेतन के साथ ही भुगतान कर दिया जाएगा जबकि यह भी आश्वासन महज आश्वासन ही बनकर रह गया.

दिसंबर महीना चल रहा है अबतक 2 माह 14 दिन का बढ़ा पैसा बकाया है और दिसंबर में वही पुरानी सेलेरी ही भुगतान की गई. इस बार में पूछने पर तरुण बाबू ने बढ़ा हुआ पैसा महज 7 रुपये प्रतिदिन बताया जो कि आलू प्याज़ की तरह है. ऐसे में हम सफाई कर्मियों ने हड़ताल पर जाने को विवश है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोल्हान मुखिया सम्मेलन

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति