Adityapur yadav samanvy samiti: यादव समन्वय समिति के वार्षिक मिलन सह वनभोज में यदुवंशियों ने चट्टानी एकता का दिया परिचय, उमड़ी हजारों की भीड़

 

 

 

 

Adityapur: जय प्रकाश उद्यान आदित्यपुर में कोल्हान में रहने वाले समस्त यदुवंशी समाज के लोगों के लिए पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे कोल्हान से हजारों की संख्या में यदुवंशियों का जुटान हुआ.

 

 

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियो के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की पूजन, मल्यापर्ण एवं भक्ति गीतों के साथ किया गया, तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में अतिथियों तथा विशिष्ट जनों का स्वागत किया गया।

यादव समन्वय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.yadavsamanwaysamiti.in को समाज की सेवा में समर्पित किया गया, जिसके माध्यम से पूरे कोल्हान के यदुवंशी एक दूसरे के साथ आसानी से जुड़ सकेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण देश के नामी लेखकों एवं गीतकारों जैसे कालू यादव सोरखाजी (हरियाणा), सुनील सागर (बिहार), राजेश राशिक , रूपेश प्रेमी, गीतांजली यादव शरीखे कलाकारों रहे जिन्होंने यदुवंशियों पर आधारित गीतों की महफिल सजाकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया,

कार्यक्रम में चेयरमैन सत्य प्रकाश सुधांशु, संरक्षक राज किशोर यादव, समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार, उपाध्यक्ष बीरेंद्र यादव, महासचिव श्री उमेश यादव, नियंत्रक श्री एस एन यादव, कोषध्यक्ष श्री संतोष सिंह, संघटन मंत्री राजेश यादव बिंदेश्वरी यादव, बैजू यादव, राजेश यादव, विपिन यादव, शंभू यादव, उपेंद्र यादव , श्री मथुरा प्रसाद यादव उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *