Saraikela case of obstruction in government work: पावर सबस्टेशन घेराव कर साढ़े 6 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप्प करने पर 5 लाख की छति, विभाग ने कराया सरकारी काम में बाधा का मामला दर्ज

 

 

 

सरायकेला: छोटा गम्हरिया स्थित विद्युत पावर सबस्टेशन में शव के साथ घेराव- प्रदर्शन करने वालो के विरुद्ध विद्युत विभाग ने सरकारी काम में बाधा, सरकारी संपत्ति क्षति को नुकसान करने संबंधित मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़े:-

चाईबासा : रेलवे ट्रैक पर बरामद चार शवों के हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन, 5 अभियुक्तों को भेजा गया जेल, देखें Video

 

बीते शनिवार 17 फरवरी को गम्हरिया के बलरामपुर निवासी राजकुमार राम की इलाज के क्रम में 16 फरवरी को टीएमएच अस्पताल में निधन होने के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर छोटा गम्हरिया विद्युत पावर सब स्टेशन घेराव करते हुए मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर साढ़े 6 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप्प कर दी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में विद्युत के लिए हाहाकार मचा था , विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था, इसे लेकर विभाग ने प्रदर्शन करने वाले पवन कुमार राम अमित कुमार राम, संदीप कुमार राम, अमित सिंह ,सुनील कुमार ,सुमित समेत अन्य के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने संबंधित मामले गम्हरिया थाना में दर्ज कराए गए हैं, इस संबंध में जानकारी देते हुए आदित्यपुर प्रमंडल विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि 1 फरवरी को बलरामपुर निवासी राजकुमार राम अपने छत पर विद्युत तार के संपर्क में आ गए थे जिससे वह घायल हो गए थे, बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. 17 फरवरी को परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पावर सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति बाधित की थी, वहीं मृतक के परिजनों ने पूर्व में ही विद्युत विभाग के अधिकारियो के खिलाफ गम्हरिया थाना में लिखित शिकायत की है.

 

 

विद्युत विभाग के प्रावधानों के तहत ही मिलता है मुआवजा

 

 

मृतक के परिजनों द्वारा नौकरी एवं मुआवजा संबंधित मांग को घंटा विरोध प्रदर्शन करने के मामले को लेकर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के रांची स्थित इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर कार्यालय द्वारा जांचोप्रांत मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है, इन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने पर प्रावधान के तहत 2 लाख एवं मृत्यु की स्थिति में 5 लाख का मुआवजा दिया जाता है।

http://चाईबासा : रेलवे ट्रैक पर बरामद चार शवों के हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन, 5 अभियुक्तों को भेजा गया जेल, देखें Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *