Adityapur restaurant fight: आदित्यपुर के रेस्टोरेंट में दो गुट भीड़े,  जमकर हुईं मारपीट

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरे-पंजाब में मेंन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में देर रात  युवकों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई, रेस्टोरेंट कुछ देर के लिए युद्ध क्षेत्र बन गया था, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरे पंजाब चौक आनंद भवन के पास स्थित जलपान रेस्टोरेंट में गुरुवार रात तकरीबन 10.45 बजे रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद कुछ युवकों पर एक गुट ने हमला कर दिया, जिसके बाद जमकर दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई, घटना के बाद वहां अफरा- तफ़री का माहौल हो गया, जबकि हो- हंगामा होने पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे. इसके बाद फौरन मारपीट के घटना की जानकारी आदित्यपुर पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी नितिन कुमार ने मारपीट कर रहे युवकों को हिरासत में ले लिया, इसके बाद वहां स्थिति सामान्य हुई, बताया जाता है एक युवक स्थानीय आदित्यपुर थाना रोड रेलवे फाटक के समीप रहता है ,जबकि अन्य की पहचान की जा रही है.
पूर्व थाना प्रभारी भी पहुंचे
मारपीट की घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व थाना प्रभारी राजन कुमार भी अपने निजी वाहन से मौके पर पहुंचे और मारपीट कर रही युवकों को खदेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *