चाईबासा : नाबालिग छात्रा के साथ सामुहिक दुष्कर्म, तालाब में नहाने गई थी छात्रा, मामला दर्ज

 

 

Chaibasa : जिले के मझगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग नाबालिग 13 वर्षीय सरकारी स्कूल की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला थाना में दर्ज कराया गया है. घटना के बाद बुधवार को पीड़िता की मां ने मझगांव थाना को सूचना दी. 

इसे भी पढ़े:-

नाबालिग बच्ची के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म करने वाले को 21 वर्ष की सजा, 20 हजार का जुर्माना भी लगाया

 

पीड़िता की मां ने बताया कि मंगलवार को बेटी सुबह 11 बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने के लिए गई थी. उस दौरान तालाब पर कोई नहीं था. मेरी बेटी ने जल्दी से नहाकर घर आने के लिए निकलने वाली थी. तभी गडकेशना गांव के पांच लड़कों ने मेरी बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया.

 

 

पांचों लड़कों ने धमकी भी दी कि यह किसी को नहीं बताना. काफी देर बाद छात्रा अर्धनग्न स्थिति में अपने घर पहुंची. समाज के डर और लज्जा के कारण घर में कुछ नहीं बताया. शाम को जब हम और उसके पिता जंगल से घर आए तो काफी पूछने के बाद घटना की पूरी जानकारी दी. काफी हिम्मत कर बुधवार सुबह 10 बजे मझगांव थाना प्रभारी को घटना की पूरी जानकारी दी है.

 

इधर, जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने पुलिस वाहन भेज कर पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाने के बाद मामला दर्ज कर अनुसंधान में जुट गए है.

 

थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना परिजन ने दी है. पुलिस टीम भेज कर बच्ची को घर से लाकर उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया है, उसके बाद मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले का अनुसंधान कर रहे हैं. सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

http://नाबालिग बच्ची के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म करने वाले को 21 वर्ष की सजा, 20 हजार का जुर्माना भी लगाया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *