Tripal murder in chaibasa : चाईबासा में ट्रिपल मर्डर, पति ने गुस्से में आकर पत्नी और दो बच्चों को टांगी से गर्दन काट कर की हत्या

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लादुराबासा गांव में पति ने अपने पत्नी सहित दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी है. इस तिहरे हत्याकांड ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. घटना सोमवार की रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है.

चाईबासा : रेलवे ट्रैक पर बरामद चार शवों के हत्याकांड का 24 घंटे में उद्भेदन, 5 अभियुक्तों को भेजा गया जेल, देखें Video

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह मुफस्सिल थाना की पुलिस ने गांव पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और अग्रतार प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस दौरान पुलिस ने आरोपी पति गुरुचरण पाड़ेया को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों में महिला (पत्नी) जानो बुड़ीउलि
20 वर्षीय, उसकी 5 वर्षीय बेटी रेणुका पाड़ेया और 1 वर्षीय बेटी सुमी पाड़ेया शामिल है. तीनों की हत्या मृतका के पति गुरुचरण पाड़ेया ने नशे की हालत में की हैं.

गिरफ्तार आरोपी गुरुचरण से पुलिस ने पूछताछ करने पर ने बताया कि अक्सर पति पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होते रहता था सोमवार की रात भी किसी बात पर लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया और गुरुचरण ने धारदार हथियार से पत्नी एवं दो बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी. पुलिस को पत्नी और दो बच्चों के शरीर पर हथियार से वार के कई निशान मिले हैं.

थाना प्रभारी रंजीत उरांव ने बताया कि आरोपित पति की गिरफ्तारी कर ली गई है. पूछताछ में मृतका के पति ने बताया कि पत्नी के साथ आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा होते रहता था. सोमवार की शाम जब वो घर आया तो उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा करने लगी. इसी झगड़े में उसे गुस्सा आ गया और गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से आपकी पत्नी के साथ दोनों बेटियों को भी टांगी से काट डाला. पुलिस ने हत्या में उपयोग किया गया टांगी को भी बरामद कर लिया है.

http://चाईबासा : पेड़ काटने के विवाद में ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, हत्यारा गांव से फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *