Adityapur rape accused arrested: कोचिंग सेंटर संचालक छात्रा से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार, नशे की हालत में छात्रा को बनाया था हवस का शिकार

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरे पंजाब में रोड स्थित चंद्रयान कोचिंग सेंटर के संचालक कौशल किशोर को आरआईटी पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म मामले के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े: नाबालिग बच्ची के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म करने वाले को 21 वर्ष की सजा, 20 हजार का जुर्माना भी लगाया
आरोपी कौशल किशोर की फाइल फोटो
एनआईटी कॉलेज से पास आउट इंजीनियर कौशल किशोर आदित्यपुर में चंद्रयान इंस्टीट्यूट में आईआईटी और नीट परीक्षा की तैयारी करवाते हैं. बताया जाता है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले एक छात्र इंस्टिट्यूट की ही छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था ,इस बीच युवती के साथ पढ़ने वाले बॉयफ्रेंड ने धोखे से उसे तकरीबन एक माह पूर्व कोचिंग सेंटर संचालक कौशल किशोर के साथ मिलकर योजना बनाई जहां आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार कॉलोनी में युवती को नशे की गोली देकर बेहोश किया गया, बाद में उसके साथ संचालक कौशल किशोर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. होश आने पर जब युवती को इस बात का पता चला तो उसने काफी विरोध किया लेकिन संचालक और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर तत्काल मामले को दबा दिया। इधर युवती द्वारा आरआईटी थाने में कौशल किशोर के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी गयीं, जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *