Kandra relatives Clashes: कांड्रा में दो रिश्तेदारों के बीच मारपीट ,मामूली बात को लेकर मारपीट कर किया घायल

Saraikela: कांड्रा थाना अंतर्गत लाहकोठी में एक व्यक्ति को उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया, मामला कांड्रा थाना पहुंचा है, इसके बाद पुलिस ने आगे मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: Saraikela Kandra disturbance: कांड्रा में जमकर बवाल, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी
रिश्तेदारों के बीच मारपीट की घटना सिर्फ पौधे से फूल तोड़ने को लेकर हुई है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार कांड्रा थाना अंतर्गत लाहकोठी निवासी शिवशंकर भंज को उसके रिश्तेदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया , शिव शंकर भज अपने घर के पास लगे पौधे से फूल तोड़ रहा था तभी रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसमें वह घायल हो गया. मामले को लेकर घायल शिव शंकर भंज ने कांड्रा थाना में अपने रिश्तेदारों उपेंद्र भंज, सुरेंद्र भंज, वीरेंद्र भंज, सपन भंज, पापन भंज, सोनू भंज, कृष्णा भंज आदि के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इधर घटना के बाद कांड्रा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ