युवक को मारी गोली, हुई मौत, अपराधी हुआ फरार, जिले में बिगड़ती विधि व्यवस्था पर जताई चिंता, लॉ एंड ऑर्डर है फेल : विधायक राज सिन्हा

Dhanbad : धनबाद में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नही ले रहा है। दिनदहाड़े अपराधी गोली मार फरार हो जा रहे है. धनबाद सदर थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज के समीप अमरदीप भगत 21 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े अपराधी गोली मार दी।गोली युवक के गर्दन में मारी गई है. गोली मारने के बाद अपराधी फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुँचे. पुलिस को घटना कि सूचना दी.

इसे भी पढ़ें : धनबाद : भगवा झंडा लगाने को ले विवाद, मारपीट में कई घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुँची. युवक को SNMMCH अस्पताल लाया गया. जहाँ डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक मनईटाड़ का रहने वाला था. वह इंजीनियरिंग का छात्र था. युवक के परिजन अस्पताल पहुँचे. युवक के माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है. जानकारी पाकर विधायक राज सिन्हा भी अस्पताल पहुँचे. युवक के परिजनों को हिम्मत बंधवाते हुए न्याय दिलाने का आश्वासन दिए.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अपराधी को पकड़ने को लेकर तलाश कर रहे है.

वही विधायक राज सिन्हा ने घटना पर दुख जताया. घटना को दुखद बताया. विधायक ने कहा कि राज्य सहित जिले में अपराध रुकने का नाम नही ले रहा है. कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. सरकार पुलिस इसे रोकने में फेल है. मनईटाड़ सहित आस पास के क्षेत्र में खास कर अपराध बढ़ा है. ड्रग्स,जिम्फरोसी का धंधा चल रहा है. आये दिन आपराधिक वारदात सुनने को मिलता है. जिले में बिगड़ी विधि व्यवस्था को लेकर एसपी से मिलेंगे. क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढाने का आग्रह करेंगे. साथ ही युवक को गोली मारने वाले अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने को पुलिस को कहेंगे.

इसे भी पढ़ें : http://धनबाद : धारदार हथियार से युवक और युवती की गला रेट कर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता