मनोहरपुर में NIA की टीम ने की छापेमारी, नक्सलियों के फंडिंग को लेकर हो रही छापेमारी

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (NIA) की टीम पहुंची है. एनआईए की टीम मनोहरपुर के जोगेश्वर भट्ठा में छापेमारी कर रही है.

छापेमारी करती NIA की टीम

बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम भाकपा माओवादी नक्सली संगठन से संबंधित मामले में छापेमारी कर रही है. हालांकि अभी तक किसी पुलिस पदाधिकारी के द्वारा यह कुछ भी स्पष्ट नही किया गया है.

इसे भी पढ़ें : NIA की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के 8 ठिकानों पर की छापेमारी, कई दस्तावेज के साथ डिजिटल उपकरण और सामान की बरामद

बता दें कि पूर्व के दिनों में भी एनआईए की टीम पश्चिम सिंहभूम जिले से कई नक्सलियों को गिरफ्तार कर चुकी है. जानकारी अनुसार इस बार भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की फंडिंग को लेकर एनआईए की टीम मामले की जांच में जुटी है. साथ ही एनआईए की टीम जोगेश्वर गोप के ईंट भट्टा में छापेमारी कर रही है. टीम की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है.

इसे भी पढ़ें : http://जमशेदपुर : एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’