बीमा-सुरक्षा और पेंशन योजना लागू करे सरकार – अजय महतो

Jamshedpur : एक ओर जहां राज्य में पत्रकारों की दुर्दशा हो रही है तो वहीं राज्य सरकार आए दिन जनहित और वर्ग विशेष के लिए ताबड़तोड़ घोषणाएं कर रही है. इसके आलोक में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की झारखंड प्रदेश कमिटी की निर्देश पर आज कोल्हान प्रभारी अजय महतो ने मुख्यमंत्री के नाम 9 सूत्री ज्ञापन सौंपा है.

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय राज्य मंत्री को AISMJWA ने सौंपा ज्ञापन.पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन, आयोग सहित फर्जी मामलों की सीबीआई जांच की भी रखी मांग

सरायकेला-खरसंवा उपायुक्त कार्यालय में अजय महतो ने कार्यालय सचिव को ज्ञापन सौंपा है.ज्ञापन में पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा,पेंशन,आवास पत्रकार आयोग, फर्जी मामलों की सीआईडी जांच सहित कुल 9 मांगे उपायुक्त द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिया है.ज्ञापन में पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना को भी लागू करने की मांग की गई है जिसे बीते वर्ष से ही सरकार ने लागू बताया है जबकि यह योजना केवल फाईलों में ही लटकी हुई है.


इस संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में पत्रकारों के लिए किसी भी तरह की योजना नहीं बनाई. वे बोले जब राज्य में एसोसिएशन ने लगातार 10 वर्ष आंदोलन किया तो रघुवर और हेमंत सरकार से बहुत से उम्मीदें जताई गई थी. लेकिन दोनों ही सरकारों ने केवल खोखले वादे किए और कुछ नहीं दिया.


श्री महतो ने कहा कि राज्य में आए दिन पत्रकारों पर फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं क्योंकि पत्रकार गलत काम को सरकार और जनता तक पहुंचा कर प्रशासन को आगाह कर रहे हैं लेकिन पत्रकारों के लिए कोई योजना नहीं है.

इसे भी पढ़ें : http://AISMJWA के नेतृत्व में सिटी एसपी से मिला दिवंगत पत्रकार बिनोद दास का परिवार, एसपी ने थाना प्रभारी को दिया कार्रवाई का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ