JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर गुरुद्वारा कमेटी ने AISMJWA के नए अधिकारियों को किया सम्मानित, कहा – सिख समाज को मिलता रहे सहयोग

प्रीतम सिंह भाटिया, देवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, अभिषेक मिश्रा और इंदर को किया गया सम्मानित

Jamshedpur : देश भर और खासकर झारखंड, बिहार, ओड़िसा व बंगाल में पत्रकारों की हतैषी बनकर उभरी संगठन ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AISMJWA) में पिछले दिनों फेरबदल किया गया. इसमें फतेह लाइव के मुख्य संपादक चरणजीत सिंह को जमशेदपुर शहरी अध्यक्ष बनाया गया था. इसके अलावा आदित्यपुर निवासी ईटीवी के पत्रकार देवेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव और लोक अलोक न्यूज के अभिषेक मिश्रा को कोल्हान अध्यक्ष बनाया गया था. इसी क्रम में AISMJWA (ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन) के नए पदाधिकारियों बिस्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर मंगलवार शाम रहिरास साहेब के नितनेम के बाद पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

AISMJWA राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया

इसे भी पढ़ें : साकची गुरुद्वारा कमेटी ने AISMJWA का शहरी अध्यक्ष बनाये जाने पर पत्रकार चरणजीत सिंह को किया गया सम्मानित, सिख समाज के लिए मिसाल कायम की : निशान सिंह

उन्हीं के सम्मान में यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य रूप से AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया भी मौजूद रहे. सभी चारों पत्रकारों को गुरुद्वारा कमेटी ने शॉल व सरोपा भेंटकर सम्मानित किया. इसके साथ ही फतेह लाइव से इंदरजीत सिंह इंदर को भी सरोपा देकर सम्मानित किया गया.

AISMJWA के पत्रकारों के साथ बिस्टुपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

गुरुद्वारा कमेटी ने आशा जताई कि सिख समाज के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और समाजिक कार्यों को कलम की ताकस से देश व दुनिया के बीच लाते रहेंगे. बिष्टुपुर गुरुद्वारा के प्रधान प्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जमशेदपुर में पत्रकारों के बूम के बीच कड़ी मेहनत से चरणजीत सिंह ने फतेह लाइव को स्थापित किया है. वह पूर्व की तरह समाज की खबरों को प्रमुखता से संगत के बीच लाने का काम करते हैं. सिख समाज उनके साथ खड़ा है और उम्मीद करते हैं कि चरणजीत सिंह भी हमारे बीच अपनी निरंतर सेवा निष्पक्षता से देते रहेंगे.


सम्मान समारोह में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान प्रकाश सिंह के अलावा सचिव त्रिलोक सिंह, ट्रस्टी जसपाल सिंह उब्बू, मीत प्रधान हरदयाल सिंह, कंवलजीत सिंह, जगजीत सिंह, मनवीर सिंह, हरजीत सिंह गांधी, गुरबचन सिंह, इशमीत सिंह, बीबी जसबीर कौर समेत हजूरी कीर्तनी जत्था, हैड ग्रंथी मोहन सिंह, मैनेजर विक्रम सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : http://बधाई देने देवेंद्र, अभिषेक और चरणजीत के आवास पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया, कहा – कोल्हान में मजबूत होगा AISMJWA

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *