Adityapur: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) आदित्यपुर में इस साल रिकार्ड प्लेसमेंट दर्ज किया गया है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले प्लेसमेंट की संख्या कम है। यहां की कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा श्रृष्टि चिरानिया को अमेरिकी कंपनी रूबरिक 1.23 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ लॉक किया है। जबकि आस्ट्रेलिया की कंपनी एटलियन ने संस्थान के छः विद्यार्थियों को 82 लाख सालाना पैकेज के साथ कैंपस चयन किया है।









