Saraikela Bjp Mahila Morcha Protest: भाजपा महिला मोर्चा विरोध प्रदर्शन :सरकार पर बरसी भाजपा नेत्रियां ,जिला प्रशासन पर धरना रोकने का आरोप

Saraikela: भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश के निर्देश पर बुधवार को सरायकेला खरसावां जिले में भी महिला मोर्चा द्वारा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध धरना प्रदर्शन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा कोल्हान की संयोजक सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा शामिल हुई।

ये भी पढ़े: झामुमो ने कार्यकर्ताओं को दी है गुंडागर्दी के संस्कार : गीता कोड़ा

धरना के दौरान विरोध करती गीता कोड़ा
भाजपा महिला मोर्चा के राज्य सरकार के विरुद्ध घोषित धरना प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेत्री गीता कोड़ा जमकर राज्य सरकार के विरुद्ध बरसी। इन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाएं असुरक्षित हैं। महिलाओं का मानसिक -शारीरिक शोषण किया जा रहा है .सरकार मैया सामान जैसे योजना चल रही है दूसरी तरफ महिलाओं के अस्मिता से खिलवाड़ हो रहा है. इन्होंने जिला प्रशासन पर जबरन धरना प्रदर्शन रोकने का आरोप लगाया. इधर जिला प्रशासन द्वारा समय से धरना प्रदर्शन खत्म किए जाने को लेकर कार्यक्रम में पहुंचे कर्मचारियों से भाजपा नेत्रियां उलझ बैठी जिसे लेकर कुछ देर तक प्रशासनिक कर्मचारी के साथ इनका विरोध चला रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *