Adityapur Vikas Samiti Flag Hosting: 78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरेंद्र ने किया झंडोतोलन, चिकित्सक और वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित

Adityapur: आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति द्वारा आदित्यपुर-1, शेर पंजाब चौक स्थित बोधी कंपलेक्स के निकट 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने आज 15 अगस्त को प्रातः 10:45 बजे झंडोत्तोलन किया एवं झंडे को सलामी दीl
राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते पुरेंद्र नारायण सिंह

ये भी पढ़े: Saraikela78th Independence day: सरायकेला जिला में हर्षोल्लास के साथ माना स्वाधीनता दिवस समारोह, मंत्री चंपई सोरेन ने तिरंगा फहरा राज्यवासियो को दी शुभकामना

विज्ञापन

 

 

 

 

अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कहा कि आजाद भारत में हमने सभी क्षेत्रों में कई कृतिमान स्थापित किया है मगर अभी भी कई चुनौतियां हमारे सामने खड़ी है, हम सब देशवासियों को मिलकर उन चुनौतियों का मुकाबला करना है और अपने देश भारत को और मजबूत बनाने का संकल्प लेना हैl झंडोत्तोलन के उपरांत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समिति द्वारा स्वास्थ सेवा में लगे 25 चिकित्सकों एवं वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया.झंडोतोलन कार्यक्रम में वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, राजेश यादव, सिद्धनाथ सिंह यादव, एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, बीडी पांडे, एसडी प्रसाद, योगेंद्र राम, यदुनंदन राम, मनोज चौरसिया, दिलीप मंडल, संतोष यादव, मुंशी यादव, रघुनाथ प्रसाद सिंह, जवाहरलाल सिंह, अर्जुन प्रसाद, बंधु यादव, डॉ एस के रत्नाकर, डॉ रेनू शर्मा, डॉ हिमांशु, अश्वनी कुमार सिंह, अधिवक्ता नीरज कुमार, विमल दास, शैलेंद्र कुमार, मनोज खान, भुनेश्वर यादव, कमलेश कुमार उपस्थित थेl

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *